Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जी-20 की तैयारियों की समीक्षा की गयी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: आयोजन के दौरान की गयी सरकारी पेंटिंग तथा सजावटों पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा बैनर, पोस्टर्स न लगाएं जाएं नहीं तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कारवाई की जायेगी: मंडलायुक्त

वाराणसी। आयुक्त सभागार में जी-20 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी जिसमें विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात भी जुड़े थे। इन्होंने तैयारियों की जानकारी ली।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रमुख सचिव को बताया गया कि सभी 6 समितियों द्वारा काम तेजी से किया जा रहा जिसको की 15 अप्रैल तक पूरा करा लिया जायेगा। नगर निगम द्वारा किये जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य, फसाड लाइटिंग आदि काम कल रात तक पूरा हो जायेगा। वॉल पेंटिंग भी विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा जिसको की कल तक पूरा करा लिया जायेगा। गमलो में पौधे लगाना तथा बागानी कार्यों को भी तेजी से किया जा रहा है। दीवारों पर हो रहे शिल्पकला के कार्यों में थोड़ा समय लगेगा। प्रमुख सचिव द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि साहित्य कला परिषद की सहायता से दीवारों पर विभिन्न मूर्तियों को उकेरा जाये ताकि बनारस की पौराणिक शहर की छवि आने वाले अतिथियों के सामने आ सके।

प्रमुख सचिव द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी को वर्तमान में विभिन्न शहरों में हो रहे जी-20 सम्मेलन में शामिल होने को भी कहा गया ताकि आगे होने वाले सम्मेलन को भव्य रूप दिया जा सके।

Advertisement

प्रमुख सचिव ने कहा कि पुलिस को अपना ड्रेस, अपनी वाहन, अपनी कार्यप्रणाली स्मार्ट रखनी होगी ताकि अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग का रूप आ सके। सम्मेलन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हाईलाइट करने को विभिन्न टीमें, कॉलेज स्टूडेंट्स आदि का सहारा लिया जाये। तैयारियों को इस प्रकार किया जाये ताकि आने वाले अतिथियों को यह महसूस हो सके की बनारस में चीजें बदल रही हैं।

विभिन्न आयोजन स्थलों पर बनारस की गरिमा के अनुरूप विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएं जिसपर मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के बाद, रास्ते में जयपुरिया स्कूल, अतुलानंद चौराहे पर स्वागत करते हुए सभी स्थलों पर पारंपरिक नृत्य, बांसुरी, सितार, संतूर वादन, गंगा आरती तथा सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो के द्वारा बुद्धा थीम आदि की व्यवस्था की गयी।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से सभी काम 14 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त द्वारा प्रोटोकाल समिति की समीक्षा में एडीएम प्रोटोकाल द्वारा बताया गया कि अभी तक 34 देशों/ संगठनों के कुल 80 डेलीगेट्स के अनुमोदन आ चुके हैं जिनको की आईडी कार्ड जारी करते हुए लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त कर दिये गये हैं।

मंडलायुक्त द्वारा प्रमुख आयोजक स्थलों जिसमें ताज, टीएफसी, सारनाथ आदि के लिये की गयी तैयारियों, वहाँ पर सुरक्षा के प्रबंध आदि के संबंध में भी बारीकी से जानकारी ली गयी।

Advertisement

विकास प्राधिकरण द्वारा भी कहा गया कि पेंटिंग, लाइटिंग सभी काम कल तक पूरे कर लिए जाएंगे। विद्युत विभाग तथा लोकनिर्माण विभाग द्वारा भी की गयी तैयारियों की जानकारी मंडलायुक्त के समक्ष रखी गयी जिसको मंडलायुक्त ने ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। रोड पेंटिंग, डिवाइडर पेंटिंग, फुटपाथ आदि के काम जल्द खत्म किये जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विद्यालयों की तैयारी तथा बने 15 प्रमुख कलस्टर की तैयारी रखी गयी। मंडलायुक्त द्वारा रविवार को प्रमुख रूटों पर कुछ आयोजन करने की सलाह दी गयी। नगर निगम द्वारा बताया गया कि 10 प्रमुख जगहों पर विभिन्न देशों के झंडे लग रहे जिनको की कल तक लगा दिया जायेगा। मंडलायुक्त द्वारा पुलिस विभाग को प्रमुख स्थलों पर मीडिया के लिए सुरक्षित एक्सेस की सलाह भी दी ताकि कार्यक्रम को हाईलाइट किया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, नगर आयुक्त शिपु गिरी, एडीएम सिटी गुलाब चंद, एडीएम प्रोटोकाल बच्चू सिंह, एडीएम ई रणविजय सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page