Connect with us

वाराणसी

बिजली मूल्य वृद्धि हुई तो व्यापारी तालाबंदी कर सड़क पर करेंगे आंदोलन, सपा व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। प्रदेश के बिजली मूल्य में 18 से 23 प्रतिशत की प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय गर्ग के निर्देश पर प्रदेशव्यापी जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपने के कार्यक्रम आज वाराणसी में जिला मुख्यालय मुख्य द्वार पर समाजवादी व्यापार सा ह के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष चरण दास गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों व पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी वाराणसी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम शिशिर कुमार को सौंपा और मांग की कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित वृद्धि को तत्काल रोका जाएं।

ज्ञापन पत्र सौंपने के बाद समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि प्रदेश की बिजली कंपनियों ने सोमवार को उ.प्र. राज्य विद्युत नियामक आयोग में वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यक्ता (एआरआर) दाखिल किया और घाटे को दिखाते हुए बिजली कंपनियों ने बिजली दरों में 15.85 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दाखिल किया है। नियामक आयोग से यदि बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें 18 से 23 फीसदी तक बढ़ जाएंगी, जोकि व्यवहारिक कदापि नहीं है।

जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक बिजली की दरों में 16 और कृषि बिजली की दरों में 10 से 12 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित की गई है। घरेलू लाइफ लाइन उपभोक्ताओं की बिजली दरें भी 17 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है और यदि ये मूल्य की प्रस्तावित दरें लागू हो जायेंगे तो इसमें जनता के साथ व्यापारी और व्यापार चौपट हो जाएगा, जिसके परिणाम स्वरूप मंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगी।

अंत में महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने तो बिजली दरें आधी करने का वादा किया था, चुनावी वादे अनुसार उम्मीद थी कि महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन उलटा हो रहा है। बिजली दरें बढ़ाकर सरकार आफत देने को तैयार है, योगी सरकार की प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी का झटका आम आदमी को मारने का काम करेगा।

Advertisement

सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा की सरकार नारे के उलट काम कर रही है, इस समय भाजपा का नारा है सबका साथ और केवल पूंजीपतियों का विकास और छोटे मझौले व्यापार बर्बाद। इस समय भाजपा की सरकार राहत देने की जगह ज़ख्मों पे नमक छिड़कने का काम कर रही है।

अंत में सभी व्यापारियों एवं समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से कड़े शब्दों में माँग करते हुए कहा कि है कि इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए और बिजली की दरें बढ़ा कर आम आदमी, व्यापारी, किसान, मजदूर को मारने का काम ना करें और प्रस्तावित मूल्यवृद्धि जनहित में तत्काल वापिस लें।

ज्ञापन पत्र सौंपने कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर जायसवाल, रोनित केशरी, जिला उपाध्यक्ष मो.कैफ़ खान, राधेश्याम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव डीएम, जिला महासचिव राजकुमार यादव, महानगर उपाध्यक्ष अविनाश अग्रहरि, सचिव संजीव जायसवाल, रवि शंकर यादव, रोबिन कसेरा, बबलू सेठ, अमित अग्रहरि, कृष्णा पाण्डेय, सुमित जायसवाल, शशि गुप्ता रोहित जायसवाल, आशीष यादव, संदीप यादव आदि शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page