Connect with us

वाराणसी

बड़ागाँव थाना के भीटी निवासी साइबर कैफे संचालक युवक को आरपीएफ ने दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

साइबर कैफे की आड़ में टिकट बुकिंग का करता था काला कारोबार

वाराणसी: रेलवे सुरक्षा बल/सी आई बी वाराणसी की टीम द्वारा बड़ागाँव थाना के भीटी बाजार में छापा मार रेलवे सुरक्षा बल ने साइबर कैफे की आड़ में टिकट बुकिंग के काला कारोबार करने वाले आरोपी को पकड़कर साइबर कैफे से संचालित रेल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। साइबर कैफे संचालक पंकज कुमार पटेल को गिरफ्तार कर रु 77529.70 रुपया कीमत के कुल 31 रेलवे ई टिकट कैश समेत अपराध में प्रयुक्त – 02 लैपटॉप, 02 प्रिंटर,दो माउस, दो मोबाइल व अन्य उपकरण बरामद किया गया ।

Loading...

रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि आरोपित बड़ागाँव थाना भीटी के धारूपुर निवासी पंकज कुमार पटेल है। वह व्यक्तिगत ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर रेल टिकट निकालकर बेचता था । प्रति टिकट तीन से चार सौ रुपये लेता था। उसने खुद की 25 आईडी बना रखी थी। छापेमारी करने वाली रेलवे सुरक्षा बल की टीम में सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद, सब इंस्पेक्टर गुलाम वारिश सिद्दीकी,कांस्टेबल – जनार्दन यादव, विनय निषाद, कमलेश पाण्डेय, विकास यादव, नरेंद्र देव सिंह शामिल थे ।
अभियुक्त के विरूद्ध रेसुब पोस्ट बनारस पर मु.अ.स. 131/23 U/S-143 RA S/V पंकज कुमार पटेल आदि पंजीकृत किया गया । मामले की जांच उप निरीक्षक जे. पी.यादव , रेसुब पोस्ट बनारस द्वारा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page