Connect with us

वाराणसी

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समूह चर्चा का किया जायेगा आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी : आज़ादी का अमृत महोत्सव में 8 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा अर्जुन सिंह महाविद्याल, छोटी खजुरी मिर्ज़ामुराद वाराणसी परिसर में 23 और 24 फरवरी20 23 को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है प्रदर्शनी स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, समूह चर्चा का आयोजन किया जायेगा.
कार्यक्रम में भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों की प्रतिक्रिया भी ली जाएगी l
प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है
कार्यक्रम के बारे में आम जन तक जानकारी प्रदान करने के लिए जन चेतना रथ चलाया जा रहा है माइकिंग हो रही है
उपजिलाधिकारी राजा तालाब गिरीश कुमार ने तहसील परिसर राजा तालाब से हरी झंडी दिखा कर जन चेतना रथ को रवाना किया इस अवसर पर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, वाराणसी डॉ लालजी ने बताया की प्रदर्शनी में स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी प्रमुख घटनाओ के चित्र प्रदर्शित किये जायेगे, केंद्र सरकार की लोक कल्याण कारी प्रमुख योजनाओं जैसे किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति, गरीब कल्याण अन्न योजना, सांस्कृतिक विरासत आदि के भी चित्र प्रदर्शित होंगें l
यह प्रदर्शनी सूचना शिक्षा और मनोरंजन का संगम है l
प्रदर्शनी का शुभारम्भ 23 फरवरी को दिन में 11 बजे होगा जो 24 फरवरी तक चलेगी l

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page