Connect with us

वाराणसी

नगर निगम में नये सम्मिलित किये गये क्षेत्रों में पेयजल कार्य योजना की स्वीकृति शासन स्तर से प्रदान कर दी गयी हैं

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...
  वाराणसी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि भगवानपुर में जलकल विभाग द्वारा नई पाइप लाईन का विस्तार नही कराया गया है। इसके अतिरिक्त वाराणसी नगर निगम में नये सम्मिलित किये गये क्षेत्रों में पेयजल एवं सीवर व्यवस्था से आच्छादन हेतु गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उ०प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा शासन को कार्य योजनाएं भेजी गयी थी, जिसमें पेयजल व्यवस्था हेतु प्रेषित कार्य योजना की स्वीकृति शासन स्तर से प्रदान कर दी गयी हैं। 
  उन्होंने बताया कि सीवर व्यवस्था हेतु प्रेषित कार्य योजना की स्वीकृति अभी तक प्राप्त नही हुई है। पेयजल व्यवस्था से नव सम्मिलित क्षेत्रों को आच्छादित करने हेतु कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, उoप्रo जल निगम (नगरीय) द्वारा कार्यवाही की जानी है। वही नगर निगम में विस्तारित क्षेत्र अन्तर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल नवीन 84 गाँव तथा सूजाबाद नगरपंचायत एवं रामनगर, नग पालिका परिषद सम्मिलित किये गये हैं। कुल 84 गॉव एवं सूजाबाद नगर पंचायत ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाईट, आदि का काफी अभाव रहा है। नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित होने के उपरान्त त्वरित आर्थिक विकास योजना अन्तर्गत नवीन विस्तारित क्षेत्र अन्तर्गत आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर धन उपलब्धता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली एवं स्ट्रीट लाईट आदि का कार्य कराया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page