Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने शुरू की गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मात्र दो माह शेष बचे हैं, जबकि अभी भी बहुत से भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन का गृहकर जमा नही किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर पिछले दिनों बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुये उन्हे डिमाण्ड आफ नोटिस जारी की गयी थी। इसी कड़ी में आज भेलूपुर जोन में सोनारपुरा स्थित भवन संख्या-बी0 15/42, जिसमें होटल, दुकाने और पार्किंग का संचालन किया जा रहा था, इस भवन पर गृहकर रु0 6.50 लाख का बकाया था। इस भवन स्वामी को कई बार गृहकर जमा करने हेतु कहा गया परन्तु इनके द्वारा गृहकर जमा नही किया जा रहा था। भेलूपुर जोन के जोनल अधिकारी जितेन्द्र कुमार आनन्द के नेतृत्व में कर अधीक्षक उमाशंकर गुप्ता और उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुये इस भवन को तीन तरफ से सील कर तालाबन्दी कर दिया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जोन के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कुर्की एवं तालाबन्दी की कार्यवाही किया जाय। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त ने नगर के सभी सभी बड़े गृहकर बकायेदारों से अपील की गयी है कि वे अपने भवन का बकाया गृहकर शीघ्र जमा कर दें, जिससे उनके विरूद्ध उत्पीड़न की कार्यवाही से बचा जा सके।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page