Connect with us

भदोही

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, किशोर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जंगीगंज बाजार के पास हादसा, एंबुलेंस से सीएचसी में कराया गया भर्ती

गोपीगंज, भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुलमनपुर गांव निवासी इजहार अली का 16 वर्षीय पुत्र राज अली घायल हो गया।

Loading...

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राज अली बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गया।

सीएचसी में कराया गया भर्ती

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी एंबुलेंस के जरिए घायल किशोर को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page