Connect with us

वाराणसी

काशी इन्दु सेवा समिति द्वारा कम्बल व ‘मास्क वितरण सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। प्रतिवर्ष की भाँति नववर्ष में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था काशी इन्दु सेवा समिति की ओर से बुधवार को मैदागिन स्थित गोलघर (गौशाला के सामने) गरीब व असहायों ​के बीच कम्बल एवं मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश कपूर ने असहाय व गरीबों को स्नेहरुपी कंबल ओढाते हुए कहा कि भयावह ठंड में ये गरीबों के लिए बड़ा सहारा होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा नर —नारायण सेवा के समान पुनीत कार्य है। समिति की अध्यक्ष कंचन तिवारी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से गरीब व असहायों में कंबल वितरण के साथ अन्य जरूरत का सामान भी वितरित करती रहती है। समिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से गरीबों की मदद में आगे आने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि भी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश केशरी, धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ तिवारी ‘मुन्नू’ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रवीण तिवारी ‘गुड्डू’ ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल जी सेठ, उदय नारायण यादव, एस.पी गुप्ता, पत्रकार शशि विश्वकर्मा, उपेन्द्र पाठक, प्रदीप प्रजापति, आलोक पाण्डेय, श्याम जी सेठ, गौरीशंकर तिवारी,प्रदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page