Connect with us

खेल

आरएसएमटी मे आयोजित “स्वच्छता खेलोत्सव प्रतियोगिता-2023 ” के अंतर्गत विभिन्न खेल आयोजन में प्रबंध एवं कम्प्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: राजर्षी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ( यूपी कॉलेज परिसर) में आयोजित “स्वच्छता खेलोत्सव प्रतियोगिता-2023” के दूसरे एवं तीसरे दिन 100 मीटर दौड़, कैरम, फुटबाल, एवं क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
आरएसएमटी शिक्षक टीम एवं एमसीए के विद्यार्थियों की टीम के बीच फुटबाल मैच में एमसीए के विद्यार्थियों की टीम ने बाजी मारी। इस मैच में रेफरी की भूमिका एन आईं एस मान्यता प्राप्त फुटबाल कोच मोना सिंह ने निभाई।एमसीए एवं एमबीए के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में एमबीए की टीम ने एमसीए को हरा दिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच अनिल चौहान एवं सर्वोत्तम गेंदबाज उत्कर्ष रहे।
कैरम प्रतियोगिता में बीबीए की अंशिका, आयुषी एवं प्रिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के सौ मीटर दौड़ में अपूर्वा, श्रेया,सोनाली, ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के 400 मीटर दौड़ में पियूष, गौरव, एवं राज प्रताप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन के विशिष्ट अतिथि अपकमिंग प्लेयर सॉकर असोशियेशन के सचिव सत्येन्द्र बहादुर सिंह,एवं भारतीय बास्केटबॉल कोच(अंडर 16) विभोर भृगुवंशी थे।
मुख्य अतिथि फुटबाल खिलाड़ी अखंड प्रताप बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन बीबीए एवं बीसीए के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले में बाजी बीसीए की टीम ने मारी। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच ओमकार और एवं सर्वोत्तम गेंदबाज गौरव रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनार्दन यादव, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक, मंडलीय कार्यालय, वाराणसी एवं मेजर अरविन्द सिंह ने छात्र-छात्रों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह दोहरी, पूर्व क्रिकेटर ने छात्र-छात्रों को क्रिकेट के कुछ बारीक़ गुर सिखाये।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आरएसएमटी के निदेशक डॉ अमन गुप्ता ने संयोजक अनुराग सिंह सहित पूरी स्पोर्ट्स कमेटी एवम समस्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों का आवाहन करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक बल के विकास पर ध्यान देने से व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास हो सकेगा।
इस अवसर पर नीरज सिंह, सुजीत सिंह,डॉ सी पी सिंह, डॉ राजेंद्र शर्मा, डा बृजेश यादव,डॉ शैलेन्द्र तिवारी, विनय कुमार, आनंद गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, बिमल राय, डॉ प्रीति नायर, समेत समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page