Connect with us

वाराणसी

अनमोल निगम बने मिस्टर फ्रेशर, अदिती को मिस फ्रेशर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान में एम ए (जेएमसी) प्रथम सेमेस्टर के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए एम ए (जेएमसी) तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा
स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. अनुराग कुमार ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी हमें अपने संस्थान की गरिमा को आगे बढ़ाना है। यह नव्यागमन दो पीढियों के ऊर्जा का प्रसार है। संस्थाएं हमें कभी नहीं छोड़ती। संस्थाएं हमारा स्वागत करती हैं और बहुत दूर तक स्वागत करती हैं। कार्यक्रम में संस्थान के एसोसिएट प्रो. डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज के नव आगंतुक ही कल के भविष्य हैं। वरिष्ठ अध्यापक डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप जीवन में अच्छे कार्य करें। आप जीवन भर कीर्ति और यश को प्राप्त करें।
कार्यक्रम में सभी छात्र- छात्राओं ने अपने- अपने तरीके से प्रतिभाग किए। प्रतिभागियों में अनमोल निगम को मिस्टर फ्रेशर, अदिती को मिस फ्रेशर और आशुतोष को मिस्टर किंग और संस्कृति को क्वीन का ताज पहनाया गया। साथ ही सभी नवागंतुको को उपहार दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन सौम्या एवं धन्यवाद ज्ञापन सूरज ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यापक डॉ. दयानंद, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. रविन्द्र पाठक, डॉ. देवाशीष वर्मा, डॉ. जिनेश,अनिरुद्ध पांडेय, शैलेश चौरसिया, शोध छात्र मोहम्मद जावेद और सभी एम ए (जेएमसी) विद्यार्थी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page