मऊ
श्रम विभाग करेगा सामूहिक विवाह
मऊ। श्रम विभाग द्वारा आगामी फरवरी/मार्च में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत श्रमिकों को लाभ मिलेगा। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना उन निर्माण श्रमिकों और श्रमिकाओं के लिए है जिनका पंजीयन कम से कम एक वर्ष पुराना है। ऐसे श्रमिक इस योजना में आवेदन कर सामूहिक विवाह का हिस्सा बन सकते हैं और उनके बैंक अकाउंट में एस एन ए द्वारा आधार वेस्ड ऑनलाइन 65,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
इसके अलावा शादी के जोड़े के लिए 10,000 रुपये अलग से भेजे जाएंगे। विवाह का मुहूर्त तय होते ही सभी को सूचित किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे जैसे कि आयु प्रमाण पत्र (मैट्रिक का अंक पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण पत्र) और पंजीकरण नवीनीकरण प्रमाण पत्र। पंजीकृत निर्माण श्रमिक अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें।
किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कक्ष संख्या-57, द्वितीय तल, कलेक्ट्रेट मऊ में संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा, संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
सुरेंद्र कुमार यादव (9918983389)
सतीश विश्वकर्मा (9839528375)
लाल जी सरोज (8756859203)
ओम प्रकाश यादव (7376599069)
