Connect with us

अपराध

वाराणसी में हुई सनसनी वारदात ,प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसांगन में एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई सुबह लगभग 9:00 बजे सोनम कुमारी उम्र (20)अपने रूम से मजदूरी के लिए घर से निकली बीच रास्ते में रिजवान नामक लड़के ने गला दबाकर सोनम की हत्या कर दी। आसपास के लोग देखा तो मौके पर पुलिस को सूचना दी मौके पर जैतपुरा थाना प्रभारी पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

जांच पड़ताल में मालूम चला कर रिजवान नामक लड़के ने जो जैतपुरा थाना क्षेत्र के राजापुर का निवासी है। सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी थाना प्रभारी ने डीसीपी काशी जोन को दी ।जिस पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई कर रही है।जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया वहीं दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

Loading...

सोनम कुमारी मूल निवासी मिर्जापुर की रहने वाली है सोनम अपने मां-बाप के साथ मजदूरी का कार्य करके अपना जीवनयापन जैतपुरा औसनगंज में रहकर करती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page