Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी करेंगे अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण, 1,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Published

on

Loading...
Loading...

100 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुई इकाई, महिला कर्मचारियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहे के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे स्थापित अरविंद मिल की नई इकाई का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद भी करेंगे। शनिवार को हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सात एकड़ में स्थापित हुई इकाई

अरविंद मिल की नई इकाई सात एकड़ भूमि पर स्थापित की गई है। इसमें करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन होगा। कंपनी में अब तक 300 मशीनें लगाई जा चुकी हैं।

एक हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

इस इकाई में करीब एक हजार महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। महिला कर्मचारियों को परिवहन और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। फिलहाल करीब 300 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंपनी के पास एरो, टॉमी हिलफिगर और केल्विन क्लेन जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के लाइसेंस भी हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए जनता इंटर कॉलेज के मैदान में दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास एसपीजी, बम निरोधक दस्ते तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सड़कों की साफ-सफाई और सजावट भी कराई गई है।

Advertisement

महिला सशक्तीकरण पर जताई खुशी

महिला ग्राम प्रधान श्वेता सिंह और उनके पति विधान सिंह ने इकाई के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल पर प्रसन्नता जताई। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page