Connect with us

भदोही

भदोही में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही, 24 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर के सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा

गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में वे संबंधित थाने या उच्चाधिकारियों को निःसंकोच अवगत करा सकते हैं।

कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों की जानकारी मिलने पर वे उच्चाधिकारियों को सूचित करें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

Advertisement

थानों में पुलिस पेंशनर्स रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश

गोष्ठी के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही थानों में बनाए गए पुलिस पेंशनर्स रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page