Connect with us

वाराणसी

अमूल फ्रेंचाइजी होल्डर से छह लाख की लूट, जान से मारने की धमकी देकर भागे बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

दो महीने पहले ही निकाला था कर्मचारी

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर सोमवार तड़के अमूल के शोरूम में हथियारबंद लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। चौक थाना क्षेत्र स्थित मणिकर्णिका गेट पर अमूल फ्रेंचाइजी होल्डर पारस कुमार गुप्ता की मधु-शिव सेल्स में सुबह करीब 4:48 बजे दो नकाबपोश युवक पहुंचे। दोनों के हाथ में तमंचा और चाकू था। शोरूम में घुसते ही उन्होंने व्यापारी पारस गुप्ता की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और अलमारी की चाबी मांगने लगे।

दहशत में व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर छह लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया और भाग निकले। भागने से पहले व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। व्यापारी ने दोनों को पहचान लिया। उनमें एक पूर्व कर्मचारी ऋषि पटेल था जिसे दो महीने पहले चोरी के आरोप में काम से निकाल दिया गया था।

व्यापारी पारस गुप्ता के मुताबिक ऋषि पटेल ने करीब एक साल शोरूम में काम किया था। तीन महीने पहले उसने गल्ले से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे, लेकिन रंगे हाथ पकड़े जाने पर उसे माफ कर दिया गया। इसके बाद उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं तो दो महीने पहले हिसाब कर नौकरी से हटा दिया गया। नौकरी छूटने के बाद भी ऋषि पटेल अक्सर दुकान पर आकर माफी मांगता और दोबारा काम मांगता था।

Advertisement

व्यापारी ने बताया कि पिछले दो महीने से ऋषि दुकान की रेकी कर रहा था। सोमवार तड़के उसने अपने साथी सक्षम के साथ लूट की साजिश को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page