Connect with us

खेल

MI vs RR : मुंबई पर जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत खेले गए मुकाबले में Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित यह मैच 11-11 ओवर का रहा, जिसमें राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 150 रन बनाए।

राजस्थान की जीत में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का अहम योगदान रहा। उन्होंने महज 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.57 रहा, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका जड़ा। खास बात यह रही कि उन्होंने Jasprit Bumrah जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ भी आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए।

मैच के बाद सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ‘सपोर्ट के लिए शुक्रिया’ लिखकर प्रशंसकों का आभार जताया।

Advertisement

मुकाबले में Hardik Pandya की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 6 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page