Connect with us

मनोरंजन

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, विदेशों में भी चला ‘हमजा’ का जादू

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, वहीं दूसरे दिन भी इसकी कमाई में मजबूत बढ़त देखने को मिली है।

रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के खतरनाक अपराधी रहमान डकैत के गिरोह में घुसपैठ कर उसे खत्म करने की योजना को अंजाम देता है। 19 मार्च को रिलीज हुए इस दूसरे भाग में हमजा के रूप में रणवीर सिंह की भूमिका और ल्यारी पर कब्जे की कहानी को प्रमुखता से दिखाया गया है।

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यू से मिले 43 करोड़ रुपये को जोड़कर पहले दिन कुल 145 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वहीं वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 333.39 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जिसमें 269.39 करोड़ रुपये भारत से और 64 करोड़ रुपये विदेशों से आए हैं। छुट्टियों के चलते फिल्म को आने वाले दिनों में और बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन मिलाकर 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ भी इस आंकड़े को पीछे छोड़ सकती है। फिल्म में राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और दानिश इकबाल समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी सहित पांच भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया गया है, जिसमें हिंदी बेल्ट से सर्वाधिक कलेक्शन सामने आया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page