Connect with us

जौनपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर। जनपद में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने के थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।

Loading...

प्राथमिक जांच के आधार पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

मृतक के परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो छोटी-छोटी बेटियां और एक पुत्र छोड़ गया है। कम उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार को सांत्वना दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page