Connect with us

वाराणसी

दस दिवसीय एसपीएसएस एवं आर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय एसपीएसएस एवं आर सॉफ्टवेयर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कमल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से शोधार्थियों को आंकड़ो के विश्लेषण करने की बारीकियों से अवगत कराया गया।सॉफ्टवेयर के टूल्स और तकनीक के प्रयोग की विधि भी बतलाई गयी। इस तकनीक के सहारे सामाजिक विज्ञान के शोध में गुणवत्ता के साथ साथ विश्वसनीयता भी बढ़ जाती है।
कार्यशाला में पूर्व के सत्रों में पीजीआई लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनूप वर्मा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वीपी सिंह, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि लखनऊ के डॉ. अमित मिश्रा ने प्रतिभागियों को सॉफ्टवेयर की तकनीक बतलाई। वही ऑस्ट्रेलिया नेशनल विवि, ऑस्ट्रेलिया के डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. नितिन गुप्ता तथा स्वीडन के चलमर्स विवि के तरुण अग्रवाल ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर रिपोर्ट डॉ. संजय कुमार साह, संचालन डॉ. प्रियंका बहल, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आनन्द सिंह ने दिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रोफेसर शरद कुमार शर्मा, डॉ. विजय नाथ दुबे, डॉ. सत्यार्थ बाँधल, मितिन आहूजा, डॉ. श्रुति अग्रवाल, भाव्या मिश्रा आदि रहें। कार्यशाला में अन्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के पचास से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे।

Loading...

सहायक प्रोफेसर ने दान की अम्बेडकर वांग्मय की पुस्तकें
डीएवी पीजी कालेज के इतिहास विभाग में शुक्रवार को टी.डी.कालेज बलिया के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राम कुमार कन्नौजिया ने अम्बेडकर साहित्य की पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की
उन्होंने इतिहास विभाग के पुस्तकालय हेतु सम्पूर्ण अम्बेडकर वांग्मय की कुल 21 पुस्तके दान की। विद्यार्थियों में अंबेडकर साहित्य को लेकर बढ़ती रुचि को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने यह कार्य किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार चौधरी सहित अन्य प्राध्यापक डा.प्रतिभा मिश्र, डा. सजंय कुमार सिंह, डा. शोभनाथ पाठक ,डा. शिवनारायण व डा. शशिकान्त यादव व विभाग के शोध छात्र मनीष व अन्य उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page