Connect with us

वाराणसी

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अभियानों की जिम्मेदारी

Published

on

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम


रिपोर्ट - प्रदीप कुमार 
वाराणसी। भाजपा संगठन द्वारा 30 मई से 31 जुलाई तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर वाराणसी महानगर की आवश्यक बैठक सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में आयोजित की गई, जहां आगामी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु 75 घंटे बूथ पर सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तय करने हेतु महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके तहत रिपोर्ट टू नेशन के लिए नवीन कपूर, किशोर सेठ एवं कुशाग्र श्रीवास्तव; जनसंपर्क गतिविधियां (75 घंटे बूथ पर) के लिए आत्मा विशेश्वर और मधुप सिंह; बाहरी गतिविधियां (75 घंटे) के लिए इंजीनियर अशोक यादव और बृजेश चौरसिया; विकास तीर्थ बाइक रैली के लिए मधुकर चित्रांश और रजत जायसवाल; गरीब कल्याण जनसभा के लिए अशोक पटेल, एडवोकेट अशोक कुमार और जितेंद्र सोनकर; योग दिवस के लिए साधना वेदांती, डॉक्टर रचना अग्रवाल एवं नीरज जायसवाल; बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए राहुल सिंह, डॉ अनुपम गुप्ता और विवेक मौर्य; नगर निकाय चुनाव के लिए जगदीश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव एवं संजय जायसवाल को दायित्व सौंपा गया।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के लिए मंडल स्तर पर भी संयोजक तथा सह संयोजक बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि महानगर में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश, क्षेत्र, महानगर एवं मंडल के पदाधिकारियों को 1 – 1 शक्ति केंद्र भी आवंटित किया गया है। जहां शक्ति केंद्रों के सभी बूथों पर प्रतिदिन 8 घंटे रहना व विभिन्न कार्यक्रमों में सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से सहभागिता करना सुनिश्चित किया गया है।
बैठक का संचालन महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉक्टर रचना अग्रवाल, मधुप सिंह, विवेक मौर्य, रजत जायसवाल के साथ मंडल अध्यक्ष गण गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर, रतन मौर्या आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa