Connect with us

वाराणसी

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Published

on

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

वाराणसी।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वाराणसी महानगर द्वारा दक्षिणी विधानसभा में केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आज सेवा सप्ताह एवं मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के जन्मदिन के अवसर पर पिशाच मोचन कुंड पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।विधायक डॉo नीलकंठ तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता योगेश सिंह बबलू किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल के संयोजन में एवम् रोहित जायसवाल महानगर मंत्री के सह संयोजन में सपन्न हुआ।
इस अवसर पर दीनदयाल मंडल से अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संजय केसरी, राजीव सिंह डब्बू , मुन्ना कसेरा ,अमित कायस्थ ,अभिषेक , किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता,विकास कुमार वी के ,कमलेश साहनी,अमित सिंह,सत्येंद्र शर्मा शिवाका कृष्णानंद, मनीष केसरी, एवं भाजपा के राष्ट्रीय संपर्क अभियान संयोजक दीपक जायसवाल,संदीप पटेल, विनय जायसवाल, विजय चौरसिया, श्रवण गुप्ता, सौरभ दीक्षित,अनुराग, आनंद, शकर, लवकुश, सतीश जायसवाल, अमित, बबलू अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa