गाजीपुर
सेवराई व्यापार मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन, धर्मदेव कुशवाहा चुने गये अध्यक्ष
गाजीपुर। सेवराई में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्गा चौरसिया और अन्य व्यापारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव में धर्मदेव सिंह कुशवाहा को अध्यक्ष, जोगिंदर गुप्ता और सोहन वर्मा को महामंत्री, मिथिलेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष और अविनाश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने व्यापारियों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नए अध्यक्ष धर्मदेव कुशवाहा ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और व्यापारियों के हित में निरंतर काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिवजी जायसवाल, अशोक वर्मा, पिंटू श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरी, लोकनाथ चौरसिया, पारस गुप्ता, विजय जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजू जायसवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में पिंटू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।