मऊ
महाकुंभ हादसे में मृतका के परिवार को विधायक का समर्थन

मऊ। मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ स्नान के दौरान मची भगदड़ में मऊ जनपद के कोपागंज ब्लॉक के फत्तेपुर ताल नरजा गांव की रहने वाली 62 वर्षीय प्रभावती देवी की मौत हो गई। वह अपने पति लाला राजभर के साथ कुम्भ स्नान के लिए आई थीं। देर रात मची भगदड़ में उनकी जान चली गई, और उनके पति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
इस दुखद घटना के बारे में जैसे ही गांव में जानकारी मिली, पूरा इलाका शोक में डूब गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। घोसी विधायक सुधाकर सिंह मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया, साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Continue Reading