Connect with us

सियासत

बबीता चौहान बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अपर्णा यादव और चारु चौधरी उपाध्यक्ष

Published

on

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने आगरा की बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। बबीता वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। तो वहीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव व गोरखपुर की चारू चौधरी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाई गईं हैं। इसके अलावा आयोग में 25 सदस्य भी बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल एक साल का होगा।

आयोग की 25 सदस्यों में से 11 सदस्य पिछड़ी जाति से हैं। जबकि वैश्य समाज से 3, ब्राह्मण समाज से 2, क्षत्रिय समाज से 3, अनुसूचित जाति से 2 और कायस्थ समाज से 1 सदस्य है। महिला आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति एक साल के लिए की गई है। एक साल बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ जाता है। हालांकि, सदस्यों में कुछ नए लोग शामिल कर लिए जाते हैं। भाजपा सरकार ने महिला आयोग के गठन में क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा है। पश्चिमी यूपी, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड के साथ पूर्वांचल से भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa