Connect with us

चन्दौली

दिनेश रस्तोगी अध्यक्ष और धनंजय रस्तोगी महामंत्री निर्वाचित

Published

on

धानापुर व्यापार मण्डल का चुनाव संपन्न

धानापुर (चंदौली) जयदेश। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल- धानापुर बाजार के चुनाव 11 जनवरी को धानापुर हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। चुनाव का आयोजन प्रात: 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के निर्देशन में सबसे पहले पूरे बाजार की सदस्यता प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें 1150 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद मतदाता सूची तैयार कर प्रत्याशियों का नामांकन हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो और महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के लिए बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मतदान करने पहुंचे। मतदान का समय 11 बजे से 3 बजे तक था। मतदान स्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी, और पूरे बाजार का पुलिस प्रशासन ने चक्रमण किया।

शाम 4 बजे से मतगणना शुरू हुई और 5 बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। कुल 1150 मतदाताओं में से 817 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर दिनेश रस्तोगी ने 461 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यप्रकाश वर्मा (344 मत) को 117 मतों से हराया। महामंत्री पद पर धनंजय रस्तोगी ने 420 मत प्राप्त कर अशोक कुमार गुप्ता (386 मत) को 34 मतों से हराया। इस दौरान 12 मत अवैध घोषित किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए और कहा कि पूरे जिले में व्यापारियों को मण्डल से जोड़ने और उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी उत्पीड़न का सामना करने में एकजुट होकर मण्डल के साथ खड़े रहें।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, गुलाब साहू, महमूद आलम, मुकुंद रस्तोगी, राजीव अग्रहरी, शंकर गुप्ता, भानु यादव, मृत्युंजय सिंह, सतीश गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, राजेश जायसवाल, डिम्पल तिवारी, कैलाश यादव, शिवजयसवाल, जुनेद अंसारी, कृष्णा सेठ, जावेद अंसारी, कृष्णा जायसवाल, विष्णु जायसवाल, अजहर अली, दीपक प्रजापति, पवन गुप्ता, बिपिन रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में चंद्रेश्वर जायसवाल ने सतीश सेठ “आका” को व्यापार मण्डल का युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa