Connect with us

वाराणसी

अदालत के आदेशानुसार सर्वे करने हेतु सर्वे टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंची

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: अदालत के आदेशानुसार सर्वे करने हेतु सर्वे टीम ज्ञानवापी परिसर में सर्वे हेतु पहुच गई है। इस दौरान सुरक्षा के भारी इंतज़ाम किये गए है। सड़क पर गहमा गहमी के बीच दोनों पक्षों के पक्षकारो को साथ लेकर सर्वे करने वाली टीम परिसर के अन्दर पहुच गई है। मीडिया को परिसर के अन्दर प्रवेश नही मिला है।

बताते चले कि अदालत के आदेश से एक कमीशन विडियोग्राफी के साथ ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करने हेतु बना है। इस सर्वे के दौरान वीडियोग्राफी का आदेश भी अदालत ने दिया है। समाचार लिखे जाने से कुछ समय पहले टीम कारीडोर गेट से अन्दर प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान दोनों पक्षों के पक्षकार भी टीम के साथ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa