Connect with us

वाराणसी

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा के लिये अनेक गाड़ियों का टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग स्टेशन वाराणसी के स्थान पर बनारस किये जाने निर्णय लिया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा के लिये अनेक गाड़ियों का टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग स्टेशन वाराणसी के स्थान पर बनारस किये जाने निर्णय लिया गया है, जिसके फलस्वरूप इन गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान समय में भी निम्नवत परिवर्तन होगा।

  • परिवर्तित समयानुसार 14220 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 11 जुलाई, 2022 से लखनऊ से 13.00 बजे प्रस्थान कर बनारस 20.30 बजे पहुॅचेगी। इसी प्रकार परिवर्तित समयानुसार 14219 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 12 जुलाई, 2022 से बनारस से 05.05 बजे छूटकर लखनऊ 11.25 बजे पहुॅचेगी।
  • परिवर्तित समयानुसार 05118 प्रतापगढ़-बनारस विशेष गाड़ी (पुरानी गाड़ी संख्या 04202) 10 जुलाई, 2022 से प्रतापगढ़ से 16.15 बजे प्रस्थान कर लोहता से 20.50 बजे छूटकर बनारस 21.15 बजे पहुॅचेगी। इसी प्रकार परिवर्तित समयानुसार 05117 बनारस-प्रतापगढ़ विशेष गाड़ी (पुरानी गाड़ी संख्या 04201) 11 जुलाई, 2022 से बनारस से 06.00 बजे प्रस्थान कर लोहता से 06.14 बजे छूटकर प्रतापगढ़ 09.15 बजे पहुॅचेगी।
  • परिवर्तित समयानुसार 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस 10 जुलाई, 2022 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस 19.40 बजे पहुॅचेगी। इसी प्रकार परिवर्तित समयानुसार 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 जुलाई, 2022 से वाराणसी से 15.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 22.55 बजे पहॅुचेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page