Connect with us

गोरखपुर

SIS में रोजगार का बड़ा मौका, गोरखपुर में 1100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

ब्लॉक स्तर पर कैंप आयोजित, सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर होगा चयन

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी SIS Group ने जिले में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती अभियान प्रारंभ कर दिया है। यह चयन प्रक्रिया विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होने वाले कैंपों के माध्यम से संचालित की जा रही है, जहां योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1100 पद भरे जाएंगे, जिनमें 1000 पद सुरक्षा जवान और 100 पद सुपरवाइजर के लिए निर्धारित हैं। चयनित सुरक्षा जवानों को प्रतिमाह 15,000 से 30,000 तक वेतन मिलेगा, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 18,000 से 30,000 तक का वेतनमान तय किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल या इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष रखी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र सुरक्षा क्षेत्र में आगे बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक होगा। इसके अलावा ईएलआई योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

Advertisement

कंपनी की ओर से कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति के अवसर, पीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस के साथ चिकित्सा सुविधा एवं बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

भर्ती कैंप ब्लॉक स्तर पर निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। बांसगांव में 08 से 09 अप्रैल, बेलघाट में 10 से 11 अप्रैल, उरुवा में 13 से 14 अप्रैल, कौड़ीराम में 18 से 20 अप्रैल, गगहा में 21 से 22 अप्रैल, गोला में 23 से 24 अप्रैल, बड़हलगंज में 24 से 25 अप्रैल, भटहट में 27 से 28 अप्रैल, पिपराइच में 04 से 05 मई, चरगांवा में 06 से 07 मई, पिपरौली में 08 से 09 मई, खोराबार में 11 से 12 मई तथा ब्रह्मपुर में 13 से 14 मई को कैंप लगाए जाएंगे। अन्य ब्लॉकों के अभ्यर्थी भी किसी भी निर्धारित कैंप में शामिल हो सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, जिसकी रसीद प्रशिक्षण केंद्र पर प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी।

गौरतलब है कि SIS Group एशिया की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनियों में शामिल है, जिसका वार्षिक कारोबार 13,000 करोड़ से अधिक है और इसमें तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी National Stock Exchange of India और Bombay Stock Exchange में सूचीबद्ध है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page