Connect with us

गोरखपुर

सीएचसी गोला का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र गोला पर सोमवार को एसआरएम विजिट के क्रम में एसआरएम टीम संत कबीर नगर द्वारा  निरीक्षण किया गया। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार पाल एवं डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर सर्वेश श्रीवास्तव शामिल रहे।

प्राप्त विवरण के अनुसार सी एच सी गोला पर आई टीम ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया। इसके बाद दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट द्वारा दवा स्टॉक एवं उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा प्रतिदिन उपलब्ध दवाओं को सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला में विभिन्न जांचों की जानकारी ली गई, वहीं लेबर रूम में मौजूद मरीजों से मुफ्त इलाज एवं सुविधाओं के बारे में ङपूछताछ कर संतुष्टि जताई।

Loading...

चिकित्सक कक्ष में मरीजों के उपचार संबंधी विवरण प्राप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, फार्मेसी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, बीपीएमयू यूनिट, लेबर रूम एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। पूरे परिसर के निरीक्षण के उपरांत टीम ने अधिक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनसीडी रोगों जैसे टीबी, कैंसर, शुगर आदि की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। निरीक्षण पश्चात टीम क्षेत्रीय एएएम सब सेंटर के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान डॉ. रजनीश राहुल, डॉ. चंद्र कुमार मौर्य, चीफ फार्मासिस्ट श्री जे.के. सिंह, फार्मासिस्ट अनुप श्रीवास्तव, के एम उपाध्याय  स्टाफ नर्स मीना, स्वाती सिंह, सरिता राय, गायत्री मिश्रा, लैब टेक्नीशियन अरुण मिश्रा, पूनम मौर्य, अफरीन जिलानी, संजीव अग्रहरी (काउंसलर), विन्ध्यवासिनी एवं अजीत राय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page