Connect with us

पूर्वांचल

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं में काफी सुधार

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी हैं। कोविड संक्रमण मे कमी आने पर पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्ष 2021-22 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 6.69 करोड़ रही, जो गत वर्ष की तुलना में 316.18 प्रतिशत अधिक है।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गयी। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। लखनऊ मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.76 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.28 करोड़ हुई जिसमें लगभग 201.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई एवं वाराणसी मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.70 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.38 करोड़ हुई जिसमें लगभग 237.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa