Connect with us

पूर्वांचल

हस्तशिल्प प्रदर्शनी से कारीगरों का हुनर आएगा लोगों के सामने

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ एके फारूकी (भदोही, संवाददाता)

भदोही। हस्तशिल्प के बारे में समाज में जागरुकता, सहयोग और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाइ जा रही है। यह हस्तशिल्प प्रदर्शनी का समारोह पूरे देश के सभी कारीगरों के लिये विशेष समय है क्योंकि उन्हें पूरी दुनिया में अपने महान कार्यों को उजागर करने का बहुत बड़ा अवसर मिलता है। ये आयोजित प्रदर्शनी पूरे देश के लाखों समर्पित हस्तशिल्प कारीगरों के लिये बड़ी उम्मीद और अवसर प्रदान करता है।

बताते चलें कि, भारत हस्तशिल्प का सबसे अच्छा केन्द्र माना जाता है। यहाँ दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुएँ भी कोमल कलात्मक रूप में गढ़ी जाती हैं। ये आधुनिक भारत की विरासत के भाग हैं। ये कलाएँ हजारों सालों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी पोषित होती रही हैं और हजारों हस्तशिल्पकारों को रोजगार प्रदान करती हैं। इस प्रकार देखा जा सकता है भारतीय शिल्पकार किस तरह अपने जादुई स्पर्श से एक बेजान धातु, लकड़ी या हाथी दाँत को कलाकृति में बदलकर भारतीय हस्तशिल्प को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं।

इस प्रदर्शनी में लगभग हस्तशिल्प के दर्जनों स्टाल लगाए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए आयोजक अब्दुल रहमान ने बताया, ”उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और जनपद में कोई न कोई बहुमूल्य हस्तशिल्प का उत्पादन होता है। ऐस में हस्तशिल्पियों को बाजार देने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।” उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी से प्रदेश के कोने-कोने में रहने वाले हस्तशिल्प बाजार तक पहुंचेगे और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page