Connect with us

पूर्वांचल

केराकत तहसील क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से आम जनता त्रस्त

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश बेअसर

रिपोर्ट -‌ विकास सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

जौनपुर। जिले के केराकत तहसील अंतर्गत थानागद्दी और आसपास के इलाकों में बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्रीय जनता त्रस्त है। प्रदेश शासन का यह स्पष्ट आदेश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। लेकिन यह आदेश विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तानाशाही और मनमानी से बेअसर साबित हो रहा है। कई लोगों ने शिकायत की है कि हर 5 मिनट के बाद बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी है । इसके चलते जहां इस भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं वहीं धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। मानसून भी धोखा दे रहा है।

जुलाई का महीना चल रहा है लेकिन अभी तक सामान्य वर्षा भी नहीं हुई है। इसमें बिजली की मनमानी कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। लोगों की शिकायत है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से जब शिकायत की जाती है तो उनके कानों पर जूं नहीं रेंगता।

केराकत तहसील मछली शहर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां से हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में तूफानी सरोज की पुत्री प्रिया सरोज सांसद चुनी गई हैं। वहीं तूफानी सरोज भी इस समय केराकत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ऐसे में यदि नेताओं के रहते बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न हो तो इसके लिए जिम्मेदार किसे माना जाएगा ? यह सवाल बनता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page