Connect with us

अपराध

स्कूल जा रहीं चार छात्राओं के अपहरण की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार छात्राओं को अगवा करने की कोशिश की गई। चार लोग एक छोटे नीले लोडर में सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। लोडर सवार लोगों ने स्कूल छोड़ने का झांसा देकर छात्राओं को लोडर में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन बहादुर छात्राओं ने मना कर दिया। जबरन दो छात्राओं को लोडर में बैठाने की कोशिश की गई, तो एक छात्रा ने शोर मचाया और दूसरी ने अपनी सहेली का हाथ पकड़कर खींच लिया।

Loading...

इस बीच एक बाइक सवार मदद के लिए आ गया, जिससे आरोपी लोडर लेकर भाग निकले। छात्राओं ने स्कूल जाकर प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page