Connect with us

मऊ

मऊ में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेस-5 अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति फेस 5 के तहत विशेष अभियान चलाया। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के हमीरपुर चट्टी पर एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।

पुलिस ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी, ताकि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वाड की गश्त बढ़ाई गई है, और महिलाओं को सलाह दी गई कि वे अपनी समस्याओं को छुपाने के बजाय पुलिस से संपर्क करें।अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल कंचन और आरती ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा।

Loading...

महिलाओं और छात्राओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page