Connect with us

चन्दौली

तीन दिवसीय महामृत्युंजय जाप हवन-पूजन संग सम्पन्न

Published

on

चंदौली। भगवान भोलेनाथ को सावन का माह अतिप्रिय है। सावन माह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ ही रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। वहीं पवित्र श्रावण माह में जनपद सहित नगर के शिवालयों में प्रतिदिन भक्तों की अपार भीड़ जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए हो रही है। इसके अलावा शिव भक्त अपने-अपने घरों में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय का पाठ करा रहे हैं।

नगर पंचायत स्थित समाजसेवी नारायण दास जायसवाल ने अपने आवास पर तीन दिवसीय महामृत्युंजय का पाठ सम्पन्न कराया। बुधवार को महामृत्युंजय पाठ के अंतिम दिन हवन-पूजन संग विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। साथ ही परिजनों ने सुख-समृद्धि व लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर व श्री महावीर मंदिर पर सांयकाल नगर की महिलाएं भजन-कीर्तन कर भगवान शिव की आराधना कर रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page