Connect with us

वाराणसी

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत घर-घर जनसम्पर्क

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

वाराणसी। शनिवार को सांसद बाबूराम निषाद व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड रेवड़ीतालाब व भेलूपुर के 3 बूथ क्रमशः 251, 252 व 253 में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 8 वर्ष के कार्यकाल का प्रचार प्रसार किया। मौके पर सांसद ने लोगों की कुछ समस्याएं भी सुनी। उन्होंने खुद को संगठन का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन ने जनसेवा हेतु विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों को चलाया है। मोदी जी की सरकार के 8 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जाकर 8 वर्षों की उपलब्धियों के पत्रक जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें। जिसमें लाभार्थियों से संपर्क भी करना होगा। नए-नए अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा पैदा करते हैं। संगठन व सरकार के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की है।

विधायक सौरभ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष सुशासन और विकास को समर्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य किया। इसी तरह हम सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को भी समर्पित होकर कार्य करना होगा।

जनसंपर्क के दौरान सांसद बाबूराम निषाद व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सपा के पूर्व पार्षद सरदार बलवंत सिंह को भाजपा ज्वाइन भी कराई।

Advertisement

जनसंपर्क में उपस्थित थे भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, अमर बोस, विजय द्विवेदी, अशोक सेठ, दीपक सिंह, राजीव सिंह पटेल, पिनाकी दा, शिवम गुप्ता, ऋषभ जायसवाल, सुधीर पाल, सतीश शर्मा, सोमनाथ यादव, अनुज नाग, पियूष भट्टाचार्य, राम अनुज चौरसिया, प्रभात विश्वकर्मा, आदित्य रावत व अन्य।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page