वाराणसी
बिजली-विभाग के एमडी ने विद्युत नगर मुख्यालय का किया निरीक्षण, ट्रिपिंग समस्या को खत्म करने की दी हिदायत
मुख्य अभियंता ने मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ को दिया नोटिस
वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने शुक्रवार की रात को विद्युत नगर मुख्यालय परिसर में स्थापित 1912 एवं 400 केवी ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जिवनाथपुर औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि, ट्रिपिंग और अघोषित कटौती की शिकायत जिस उपकेंद्र से ज्यादा होगी उसपर कार्रवाई की जायेगी। इसलिए सभी यह सुनिश्चित कर लें कि आगे चलकर यह समस्या बिल्कुल भी उत्पन्न ना हो।
मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ को मिला नोटिस -वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल और अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने गुरुवार रात कई उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। मैदागिन उपकेंद्र से अनुपस्थित रहे एसडीओ अनिल शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि जेई गुलाब प्रजापति को चार्जशीट दी गई है। चीफ और एसई रात करीब 10 बजे मैदागिन उपकेंद्र पहुंचे।
मुख्य अभियंता ने दर्जनों उपकेंद्र का किया निरीक्षण – निरीक्षण के दौरान यहां जेई लोकनाथ कुशवाहा मिले, जबकि एसडीओ अनिल शुक्ला और जेई गुलाब नहीं थे। चीफ ने एसई को कार्रवाई का निर्देश दिया। रजिस्टर जांच में कई फीडरों पर रोस्टिंग कर आपूर्ति का पता चला।
उसके बाद यहां से दोनों अफसर टाउनहाल उपकेंद्र पहुंचे। साफ सफाई के अलावा रजिस्टर में ट्रिपिंग का रिकार्ड ठीक नहीं मिलने पर जेई संजय कुमार को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उपकेंद्र से भी कई फीडरों को कम आपूर्ति दी गई थी। इसके बाद मुख्य अभियंता महोदरी उपकेंद्र पहुंचे। फीडरों पर आपूर्ति की सप्लाई चेक की।