वाराणसी
15% फीस वापस न करने के संदर्भ में विद्यालय के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह को दिए ज्ञापन
वाराणसी: महिला व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनीता सोनी आपको अवगत करना चाहती हूँ कि कोरोना कॉल में माननीय हाईकोर्ट के आदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के बावजूद कई निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों की 15% फीस वापस न करने के संदर्भ में विद्यालय के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह को ज्ञापन दिए जाने के संदर्भ में।
जिस वक्त पूरे देश के नागरिक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, सरकार से लेकर सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्थाओं ने लोगों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन बड़े ही खेद के साथ आपको अवगत कराना चाहती हूं, आपदा की इस विकट परिस्थिति में DPS वाराणसी, सेंट जॉन्स DLW, मंडोली, लेढ़ुपुर, अतुलानंद गिलत बाजार शिवपुर, WH स्मिथ सिगरा, आर्य महिला नागरमल लहुराबीर, सेंट मैरी नदेसर के प्रबंधन ने अभिभावकों को फीस में कोई भी छूट देने से मना कर दिया है । बावजूद इसके अभिभावकों की ओर से माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल की गई जनहित याचिका में सभी निजी स्कूल संचालकों को कोविड कॉल में निर्धारित फीस का 15% अभिभावकों को वापस लौटाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बाकायदा शासनादेश जारी कर निजी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि कोरोना कॉल में अभिभावकों से वसूली गई फीस का 15% वापस करना जरूरी है।
वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी से मिलकर निजी स्कूलों के विरुद्ध इस आशय का एक प्रार्थना पत्र दिया है की उनके विद्यालय DPS में किसी भी अभिभावक को फीस में कोई छूट नहीं दिया गया है और ना ही पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के निर्णय को ही उन्होंने माना है ।
वाराणसी महिला व्यापार मंडल के पत्र को प्राप्त करने के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने अवगत कराया है वे अभिभावकों से कोविड कॉल में वसूली गई फीस का 15% प्रतिशत वापस करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।
अतः आप श्रीमान जी से अनुरोध है उपरोक्त समाचार अपने सम्मानित समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें, ताकि वाराणसी के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से कोविड कॉल में वसूली गई फीस का 15% फीस वापस किस दिशा में पहल हो सके।
