Connect with us

अपराध

वाराणसी : महिला संग छेड़खानी और बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

सारनाथ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे के साथ एक युवक पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। साथ ही युवक के भाई पर कपड़े फाड़ने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है। सारनाथ पुलिस ने नौकरानी के साथ छेड़खानी और उसके बेटे संग अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना 22 मार्च 2022 की है।

जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, वह सारनाथ क्षेत्र के तिलमापुर स्थित एक किराए के मकान में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती है और झाड़ू-पोछा मजदूरी का काम करती है। 22 मार्च 2022 को पड़ोस के रहने वाले मनोज गुप्ता के भाई अनिल गुप्ता ने उसे 3 हजार रुपए में पोछा, बर्तन करने के लिए अपने घर पर बुलाया। उसी दिन रात आठ बजे अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर महिला काम करने गई। उस समय घर में अनिल गुप्ता अकेले ही था। उसके घर जाकर महिला का छोटा बेटा सो गया और उसका बड़ा 8 वर्षीय बेटा अनिल के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था।

Loading...

अचानक उसे बड़े बेटे के रोने की आवाज आई। जब वह कमरे में जाकर देखी तो अनिल उसके बेटे को पैसे का लालच देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था। अनिल और पीड़िता का लड़का दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे‌। महिला ने शोर मचाया तो अनिल का बडा भाई मनोज आया और सारी बातों को सुनने के बाद वह भी महिला से गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी की और महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद धमकी देते हुए काम से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 377, 406, 354 (ख), पाक्सो एक्ट 7 और 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page