Connect with us

अपराध

बैंकों में ग्राहकों से हेराफेरी और धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बैंकों में ग्राहकों से हेरा फेरी कर धोखाधड़ी द्वारा पैसा चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का थाना सारनाथ हुआ एस.ओ.जी कमिश्नरेट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 3 अदद मोबाइल 2 अदद मोटरसाइकिल व 1,20,000 रुपए नगद बरामद किए गए‌।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए एडीसीपी टी सरवन ने बताया कि, अभियुक्तगणों का एक गिरोह है जो बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बैंकों में जाकर ग्राहकों से हेरा फेरी करके धोखाधड़ी के माध्यम से पैसे चोरी करने की घटना को अंजाम देते हैं।

Loading...

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया गया कि, हम लोग बैंक में जाकर अधिक पैसे निकालने वालों को टारगेट करते हैं तथा उनके साथ धोखाधड़ी करके उनके पैसे फटे हुए नकली होने का कहकर उन्हें अपनी बातों में फंसा कर उनके पैसे को अपने पास रखे पैसों से अदला-बदली कर चोरी कर लेते हैं तथा वहां से फरार हो जाते हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्त बिहार के हैं। गिरफ्तार हुए तीन अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page