Connect with us

वाराणसी

बच्चों ने गौरैया को बचाने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: वीवंडर फ़ाउंडेशन ने गौरैया बचाओ अभियान को देशव्यापी बनाने की दिशा में आज जगतपुर पीजी कॉलेज परिसर में गौरैया बचाओ अभियान चलाया।इस दौरान 200 से अधिक बच्चों ने गौरैया को बचाने का संकल्प लिया।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पंछियों को ज़िंदा रखना बहुत ज़रूरी है। इस दौरान संस्था की संरक्षक वर्षा प्रधान ने बताया की जिस प्रकार गौरैया चिड़िया प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है अगर ऐसा ही रहा तो उसकी आवाज़ सुनायी देना बंद हो जाएगी इसके लिए उन्होंने बच्चों से अपील की कि गौरैया एवं अन्य चिड़ियों के लिए अपने घर क बालकनी में उनकी खाने के लिए दाना और पानी अवश्य रखेंl इस दौरान संस्था की बोर्ड मेम्बर सीमा गुप्ता ने बताया की बेज़ुबान पंछियों की सुरक्षा लिए सभी के लिए शुरू की गई इस मुहिम में लोग लगातार जुड़ रहे हैं और बच्चों को भी आगे आकर इस मुहिम में अपनी सहकारिता दर्ज करे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page