वाराणसी
टूटे हुए कुलावे, धान का बीज डालने में बन रहे बाधक
Loading...
Loading...
वाराणसी। बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत कुड़ी गांव में सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया ट्यूबवेल जो कि कुड़ी के तिवारी बस्ती में है, जिसके पानी से आस-पास के सैकड़ों किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।
Loading...

पिछले साल से ही सिंचाई के लिए बना कुलावा क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी शिकायत विभाग के जेई से किसान कई बार कर चुके हैं, लेकिन किसानो की कोई सुनवाई आज तक नहीं हो सकी।धान का बीज डालने का समय चल रहा है और किसान परेशान है कि पानी कैसे खेतों तक पहुंचेगा ? किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल कुलावा बनवाने की मांग की है।
Continue Reading
