Connect with us

वाराणसी

जयदेश के संस्थापक राम नारायण ‘दादा’ की तीसवीं बरसी पर जयदेश परिवार ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जयदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक राम नारायण ‘दादा’ को जयदेश परिवार ने उनकी तीसवीं बरसी पर श्रद्धा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को जयदेश न्यूज़ कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

ज्ञातव्य है कि, रामनारायण ‘दादा’ ने जयदेश हिंदी सांध्य दैनिक का प्रकाशन वर्ष 1974 में शुरू कराया था। तब से समाचार पत्र लगातार प्रकाशित हो रहा था। कुछ वर्ष पूर्व रामनारायण ‘दादा’के असामयिक निधन के कारण समाचार पत्र का प्रकाशन ठप्प हो गया था। लेकिन अब उनके पौत्र आशुतोष जायसवाल, सुमित जायसवाल, प्रमथ कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल और पौत्री शशिबाला जायसवाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जयदेश न्यूज़ का प्रसारण शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्री सुभाष चंद्र सिंह, अरुण सिंह, आशुतोष जायसवाल, सुमित जायसवाल, प्रमथ कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल, पौत्री शशिबाला जायसवाल समेत परिवार के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहें।

इसके अलावा सोनाली पटवा, अंजली मिश्रा, श्रुति सूर्यवंशी, शुभम कुमार सिंह, विनोद सिंह, गणपत राय, मुन्नालाल साहनी, शिवम तिवारी, श्रद्धा यादव समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थें। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page