Connect with us

अपराध

गोली लगने से घायल व्यक्ति ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोहनिया‌ क्षेत्र के बैरवन निवासी राजेश मिश्रा को पिछले दिनों 6 मई को रात में घर जाते समय गोली मार दी गई थी। गोली राजेश के कंधे के नीचे लगी थी। ट्रामा सेंटर से इलाज करा कर वापस आने के बाद बृहस्पतिवार को राजेश मिश्रा ने दो लोगों के नाम एफआईआर दर्ज कराई है।

Loading...

राजेश मिश्रा के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार, बैरवन गांव में एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ नरैचा थाना जंसा के नवीन कुमार मिश्रा और बसंत पट्टी रोहनिया के वकील चौहान छेड़खानी कर रहे थे। गांव का मामला होने के कारण उन्होंने उसे मामले में हस्तक्षेप किया था और लड़कों को सुधर जाने की चेतावनी दी थी।‌ तब दोनों बदमाशों ने राजेश मिश्रा को गोली मारने की धमकी दी थी। यह घटना लगभग 1 महीने पूर्व हुई थी। राजेश मिश्रा ने अपने प्रथम सूचना रिपोर्ट में उन्ही दो लोगों के ऊपर शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहनिया थाने की पुलिस मामले को दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page