Connect with us

अपराध

आपसी रंजिश में युवक की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के चकखरावन गाँव में आपसी रंजिश मे बड़वापुर निवासी शिवा पटेल व कान्ता पटेल ने चकखरावन निवासी संतलाल की पिटाई कर दी।

Loading...

घटना के बाबत युवक के पिता श्यामनारायण पटेल ने पुलिस को बताया कि, बीते बुधवार को सुबह आपसी रंजिश को लेकर शिवा पटेल और कान्ता पटेल ने मेरे बेटे संतलाल की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने मेरी पत्नी आयी तो उसके साथ भी सभी मनबढ़ लोगों ने गाली-गलौज की और धमकी देने लगे। फिलहाल बड़ागाँव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page