Connect with us

अपराध

साइकिल से बाजार के लिये निकली नाबालिग गायब, जलालपुर थाने पर नहीं हुई सुनवाई

Published

on

जौनपुर। सिरकोनी-जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की लड़की बीते मंगलवार को घर से साइकिल लेकर बाजार के लिए निकली और गायब हो गई। बुधवार को सुबह उसकी साइकिल जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर पुलिया के पास सड़क किनारे खेत में मिली। लड़की के पिता बीते 5 दिनों से जलालपुर थाने पर सूचना देकर गुहार लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 5 दिन बीत गए। लड़की के गायब होने के संबंध में मुकदमा तक नहीं लिखा गया। पिता को पुलिस ने गाली देकर भगा दिया। घर से 2 लाख 50 हजार रुपए तथा साढे 3 लाख रुपए के गहने गायब है।

लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बिटिया नाबालिग है। मेरे गांव के एक युवक पर संदेह है। उसके साथ कोई अनहोनी या घटना तो नहीं हो गई। इस बात को लेकर माता-पिता और परिवार घबराए हुए हैं। युवक के खिलाफ जलालपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। संदेह जताया कि मेरी बिटिया को पैसे गहने के लिए बहला फुसलाकर लेकर साथ लेकर भाग गया है।

गांव वालों ने बताया कि जिस पर संदेह है, वह अब तक गांव वालों की जानकारी में कई मासूम लड़कियों के साथ अनहोनी कर चुका है। मासूमों के साथ उसने कई घटनाएं किया हुआ है। पुलिस इस बात की गंभीरता को नहीं समझ रही है। समय रहते पुलिस हरकत में नहीं आई तो कहीं उस लड़की के साथ कोई अनहोनी न हो जाये।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa