Connect with us

वाराणसी

सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का संपूर्ण लाभ मेडविन हॉस्पिटल में उपलब्ध : डॉ. मनमोहन श्याम

Published

on

मरीज की खुशी और संतुष्टि हमारी सच्ची कमाई : डॉ. मनमोहन श्याम

वाराणसी। शहर के मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल पिछले 20 सालों से भी ज्यादा अपनी सेवायें सिर्फ पूर्वाचल ही नहीं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिमी बिहार के मरीजों को भी लगातार देता आ रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर और डॉक्टर मनमोहन श्याम ने बताया कि, मेडविन हॉस्पिटल भारतीय चिकित्सा संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त एनएबीएच, एक्रिडिएटेड मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल है। जहां पर लगभग सभी प्रकार के मेडिकल एवं सर्जिकल रोगियों की सेवा उच्च स्तरीय भारतीय चिकित्सा मानकों के अनुसार की जाती है। यहां पर सभी प्रकार की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

मेडविन हॉस्पिटल पूरे यूपी का पहला सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड हॉस्पिटल भी रहा है जहां पर कोविड मरीजों का इलाज बहुत ही उच्च समर्पित भाव से किया गया और यहां के इलाज के सफलता की दर समस्त भारत के 5 स्टार हॉस्पिटलों से भी बेहतर थी। आज भी यह हॉस्पिटल अपने सभी चिकित्सकों की टीम के द्वारा अपनी बेहतरीन सुविधायें प्रदान कर रहा है।

डॉ मनमोहन श्याम ने जयदेश न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि, उन्होंने BHU से सन 2000 में एमबीबीएस और एमडी पूरा किया और उसके बाद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ समय तक उन्होंने हरतीर्थ में 20 बेड का हॉस्पिटल खोला था। उसके बाद 2005 में उन्होंने अपनी पत्नी अंजना गुप्ता के साथ मेडविन हॉस्पिटल की नींव रखी। यहां पर मेडिकल, सर्जिकल, लेप्रोस्कोपिक, ऑर्थोपेडिक सभी सुविधायें बिना किसी खर्च के प्रदान की जाती है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि, करीब 2 साल पहले लखनऊ में ‘डॉक्टर डे’ के अवसर पर उन्हें उनकी पत्नी अंजना गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया और बेस्ट डॉक्टर का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी ने हमारे हॉस्पिटल को रोल मॉडल के रूप में भी सराहा था। अस्पताल की सेवाओं को देखते हुए भारतीय स्तर पर नोडल अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। ‌

अस्पताल खोलने के मुख्य उद्देश्य से जुड़े सवाल के जवाब में डॉक्टर मनमोहन श्याम ने बताया कि, वह बनारस में ही पले बढ़े और यहीं से स्कूलिंग पूरा किया। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके बैच के दोस्त इंग्लैंड चले गए, लेकिन वह नहीं गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में ही रहकर लोगों की सेवा करूंगा और मुझे बनारस में ही रहना है। मेडविन हॉस्पिटल में उन्होंने 100 बेड का विस्तार किया और उसे मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल खोलने का मुख्य उद्देश्य मरीज की सेवा ईश्वर का स्वरूप मानकर करनी चाहिए और उसी से अपने मोक्ष का मार्ग ढूंढना चाहिए। मरीज की संतुष्टि ही असली कमाई है।

अस्पताल की फैकल्टी के बारे में बात करते हुए डॉक्टर मनमोहन श्याम ने बताया कि, मेडविन हॉस्पिटल एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। यहां पर प्रशिक्षित और सीनियर डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 20 सालों से सीनियर कंसल्टेंट्स 24×7 घंटे हॉस्पिटल में उपलब्ध रहते हैं और यह पूर्वांचल का ऐसा हॉस्पिटल है जहां पर डॉक्टर हमेशा उपलब्ध रहते हैं। बात करें पूर्वांचल के अन्य अस्पताल की तो वहां पर सिर्फ एक से दो परसेंट ही डॉक्टर 24×7 घंटे उपलब्ध रहते हैं। जितने भी बड़े हॉस्पिटल है वहां पर शाम 6:00 से लेकर सुबह के 9:00 तक कोई भी सीनियर कंसल्टेंट आपको नहीं मिलेगा सिर्फ जूनियर कंसलटेंट ही अस्पताल में रहेंगे। इससे मरीजों की सेवा करने में थोड़ी असुविधा होती है और उन्हें समुचित रूप से इलाज भी नहीं मिल पाता।

लेकिन हमारे मेडविन हॉस्पिटल में ऐसा कोई भी दिक्कत नहीं है। क्योंकि हमारे हॉस्पिटल में हर समय डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। अच्छी सेवाएं, अच्छी सुविधा का लाभ मरीजों को हमेशा मिलता है। इसके अलावा हमारे हॉस्पिटल में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है और जिनके पास आयुष्मान कार्ड है उनका मुफ्त में इलाज किया जाता है।

डॉ मनमोहन श्याम ने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में उन्हें अन्य डॉक्टरों की तरह विशेष तौर पर आमंत्रित करके बुलाया जाता है और उनका रिव्यू और ओपिनियन पूछा जाता है।

Advertisement

इसके अलावा अभी हाल ही में वाराणसी आयें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 10 मरीजों को बुलाया गया था जिन्हें आयुष्मान भारत के तहत सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त करने थे। ‌उन 10 मरीजों में से तीन मरीज हमारे मेडविन हॉस्पिटल से चयनित हुए थे। दो मरीजों से पीएम मोदी ने विस्तार से बात की उसमें से एक मरीज ने जब बताया कि, उसे आयुष्मान कार्ड का पूरा लाभ मिला है और उसका अच्छे से इलाज हुआ है। तब पीएम मोदी ने कहा, अरे वह इतना अच्छा इलाज होता है। आप इस योजना को घर-घर जाकर लोगों को बताएं।

डॉ मनमोहन श्याम ने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमारे और हमारे मेडविन हॉस्पिटल के लिए गर्व की बात है। हम मरीजों की सेवा भाव से इलाज करते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें हर एक सुविधा और सेवाओं का लाभ मिले।

गर्मी से जुड़े सवाल के जवाब में डॉक्टर ने बताया कि, आजकल हीट स्ट्रोक का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इस कमी से बचने के लिए आप घर से निकलने से पहले हमेशा पानी पीकर निकलें और अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें। संतुलित मात्रा में भोजन करें, बाहर का खाना कम खाएं और सुबह टहलने के लिए जरूर समय निकाले।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page