Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : डिंपल-प्रियंका करेंगी रोड शो, काशी विश्वनाथ संग मॉं कूष्मांडा से लेंगी जीत का आशीर्वाद

Published

on

रोड शो के रूट में हुआ बदलाव

वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव 25 मई को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो करेंगी। इस दौरान डिंपल-प्रियंका जनता से भी रूबरू होकर उनसे संवाद करेंगी और युवाओं को समर्थन के लिए प्रेरित करेंगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रूट तय कर दिया है, वहीं संगठन ने रोड शो की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि, प्रियंका गांधी और डिंपल यादव 25 मई को वाराणसी पहुंचेगी। सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद दोनों सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर जाएंगी और वहां मत्था टेकेंगी। उसके बाद 3.30 बजे से रोड शो सीरगोवर्धनपुर से शुरू होगा। छित्तूपुर, भगवानपुर, ट्रामा सेंटर होते हुए काफिला सिंहद्वार पहुंचेगा। वहां महामना की प्रतिमा पर दोनों नेत्रियां पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। फिर काफिला लंका चौराहा, संकटमोचन रोड होते हुए दुर्गाकुंड पहुंचेगा। वहां कूष्मांडा मंदिर में प्रियंका और डिंपल, मां से विजयश्री का आशीर्वाद मांगेंगी।

Advertisement

रोड शो में कांग्रेस के अलावा उसके अनुषांगिक संगठनों कांग्रेस सेवा दल, यृुवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, इंटक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इनके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रोड-शो का हिस्सा होंगे। रोड शो वाले रास्ते पर जगह-जगह अलग-अलग संगठनों की ओर से दोनों नेताओं का स्वागत किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page