Connect with us

वाराणसी

भारतीय रेलवे में बरेका का नया रिकॉर्ड, जनवरी 2025 में 124 लोको बोगियां तैयार

Published

on

वाराणसी (जयदेश)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने जनवरी 2025 में 124 इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले नवंबर 2022 में 104 लोको बोगियों का निर्माण हुआ था। यह उपलब्धि न केवल बरेका की बढ़ती उत्पादन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि इसकी तकनीकी दक्षता और गुणवत्ता का भी प्रमाण है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बरेका के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने 31 जनवरी 2025 को ट्रक मशीन शॉप का दौरा किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर इस बोगी को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस सफलता का श्रेय ट्रक मशीन शॉप की पूरी टीम को देते हुए कहा कि बरेका लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूत करेगी।

जनवरी 2025 में 124 लोको बोगियों के निर्माण से बरेका ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान रचा है। इस सफलता के पीछे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page