Connect with us

गाजीपुर

भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने शक्ति केंद्रों का किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Published

on

जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने जिला अध्यक्ष भाजपा गाजीपुर के निर्देश पर अपने मंडल के सभी शक्ति केंद्रों का दौरा किया।

इस दौरान प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित कर उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महीने के अंतिम रविवार, 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ अवश्य सुनें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ केंद्र पर 11 पौधे अवश्य लगाए जाएं, जिनमें से एक पौधा अपनी माँ के नाम पर लगाया जाए।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 27 जून को सभी 23 शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बूथ अध्यक्षों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश को विकास की दिशा में निरंतर आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें और क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सभी को जुट जाने का आह्वान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa